Tuesday, 13 December 2011

रुपया एक डॉलर के मुकाबले 53.29 रुपये के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पंहुचा


INRरुपये के मूल्य में भारी स्तर पर  गिरावट को  देखते हुए  देश के अर्थशास्त्रियो की  नजरें भारतीय रिजर्व बैंक पर टिक गई हैं कि क्या वह फिर रुपये को सम्भालने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करेगा. रिजर्व बैंक के आंकड़े के मुताबिक बैंक ने रुपये के मूल्य को सम्भालने के लिए सितम्बर और अक्टूबर में लगभग  85 एवं 95 करोड़ डॉलर की बिकवाली की थी. इन दोनों ही महीनों में बैंक ने एक भी डॉलर नहीं खरीदा.
अर्थशास्त्रियो के  मुताबिक रुपये पर दबाव आगे कुछ और समय तक बना रहेगा, क्योंकि देश का चालू खाता घाटा अप्रैल-जून तिमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग  14.1 अरब डॉलर हो गया है. मौजूदा कारोबारी साल में चालू खाता घाटा और बदने का अनुमान है

No comments:

Post a Comment