Wednesday, 18 January 2012

पहली बार केंद्र सरकार ने तोड़ी चुप्पी


  विजय कुमार सिंह ने  सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद आज पहली बार केंद्र सरकार ने तोड़ी चूपी . राज्यमंत्री पल्लम राजू नेइस मामले पर अफसोस जताया , 'उम्र से जुड़े विवाद का कोर्ट जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह न तो रक्षा मंत्रालय और न ही सेना के लिए अच्छी परंपरा की शुरुआत है।' जनरल के कोर्ट जाने से परेशान सरकार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही अगले सेना अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। 

 रक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी  एक सूची , जिसमें जनरल सिंह के उत्तराधिकारी तय करने के लिए कुछ सैन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सरकार वीके सिंह को लंबी छुट्टी पर भेजने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। 

सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है ,कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सेना प्रमुख को जवाब देने का मन बनाया है। सरकार ने कानूनी तरीके से ही जनरल वीके सिंह के दावों में कमियां निकालने की तैयारी की है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को पूरा दिन इसी मुद्दे पर माथापच्ची करते हुए बिताया और सरकार के सामने मौजूद सभी विकल्पों पर विचार किया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देने के बाद जनरल वीके सिंह ने रक्षा मंत्री को एक चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में जनरल सिंह ने लिखा है कि उनकी जन्मतिथि के विवाद से जुड़ी जनहित याचिका बेहद खतरनाक साबित हो सकती है, इसी वजह से उन्हें कोर्ट जाना पड़ा है।
 

Saturday, 14 January 2012

फिर सलमान नज़र आए टेंशन में

मुंबई. फिर फेला सलमान का जलवा पर फिर भी वो क्यू है नाराज़ । टीम में अरबाज, सोहेल और सलमान खान के अलावा इस टीम में बॉबी देओल, आशीष चौधरी, चंकी पांडे और संजय कपूर सहित बहुत से  स्टार्स मौजूद थे। 


मैच के दौरान सल्लू एक बार टेंशन में नजर आए जब उनकी टीम फिल्डिंग कर रही थी तब एक कैच छूट गया जिसके बाद सलमान टेंशन में दिखे। 
मुंबई. फिर फेला सलमान का जलवा पर फिर भी वो क्यू है नाराज़ । टीम में अरबाज, सोहेल और सलमान खान के अलावा इस टीम में बॉबी देओल, आशीष चौधरी, चंकी पांडे और संजय कपूर सहित बहुत से  स्टार्स मौजूद थे। 


मैच के दौरान सल्लू एक बार टेंशन में नजर आए जब उनकी टीम फिल्डिंग कर रही थी तब एक कैच छूट गया जिसके बाद सलमान टेंशन में दिखे। 

मची शहरो में लोहरी पर धूम

दिल्ली. हर शहर में  घर से लेके स्कूलों तक में मनाई लोहरी. आग जलाकर उसके चारों ओर घूमकर अध्यापकों ने खूब आनंद लिया। लोहड़ी गीत सुंदरी मुंदरी गाकर मूंगफली और रेवड़ी का प्रसाद खाकर मकर संक्रांति का लुफ्त उठाया। अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी।
 रिश्तों की मधुरता एवं प्रेम का प्रतीक लोहड़ी पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कई घरो में  कोलावरी डी गाने ने पूरे परिसर में धूम मचा दी और कई घरो में नाच के साथ धूम मचाई गयी |

Saturday, 7 January 2012

दीया मिर्ज़ा पर लगाया इक लाख से अधिक का जुर्माना

Diya Mirzaबॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा  रात करीब दो बजे थाई एयरवेज की फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं।  अधिकारी ने बताया, 'जब उन्हें ' रोका गया  और सामान दिखाने को कहा गया तो वह उस समय ग्रीन चैनल से  गुजर रही थीं।' यह सामान उन यात्रियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है जिनके पास घोषित करने के लिए कर चुकाने योग्य कोई सामान नहीं होता       बताया जा रहा है  कि जाच करने के बाद पता चला है  कि उनके पास महंगे पर्स और कॉस्मेटिक्स जैसी दो लाख रुपये मूल्य की अघोषित वस्तुएं थीं। यह कर चोरी के बराबर है।उन्होंने बताया कि मिर्जा से एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना देने को कहा गया।  
उधर, दीया मिर्जा ने कहा  इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी । उन्होंने बताया कि मेरा चोरी का इरादा नहीं था। और न ही मैंने चोरी की है 

Sunday, 1 January 2012

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला

Sachin Tendulkar and Mahendra Singh Dhoni - England v India: 4th npower Test - Day Twoधोनी ने कहा, " लोगों पर यह दबाव होता है कि कहीं वो  खेलते समय नाकाम न हो जाएं और कभी  यह दबाव होता है कि उन्हें हर बार परफॉर्म करना है। सचिन शायद परफॉर्मेंस वाले दबाव से गुजर रहे हैं। वो पिछले 22 सालों से खेल रहे हैं और हर बार किसी कीर्तिमान के करीब रहे हैं।"
 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबॉर्न टेस्ट में भी सचिन लय में दिख रहे थे। उन्होंने पहली पारी में बेहतरीन 73 रन बनाए और दूसरी पारी में 32 रन बनाकर आउट हुए।भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लगता है कि सचिन तेंडुलकर अपने करियर के हर पड़ाव पर किसी ना किसी कीर्तिमान के करीब रहे हैं और यह 100वां शतक भी बस उनमें से एक है।


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला अब 3 तारीख से खेला जायेगा अब फिर से सचिन और धोनी उतरे क्रिकेट के ग्राउंड में . टेस्ट के पहले  संध्या पर कप्तान धोनी ने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब सचिन किसी रिकार्ड की दहलीज पर खड़े हैं।  आज नहीं तो कल ही सही 100 वे शतक  बन ही जाएगा। वह इस बारे में अधिक नहीं सोचते हैं।