Wednesday, 18 January 2012

पहली बार केंद्र सरकार ने तोड़ी चुप्पी


  विजय कुमार सिंह ने  सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद आज पहली बार केंद्र सरकार ने तोड़ी चूपी . राज्यमंत्री पल्लम राजू नेइस मामले पर अफसोस जताया , 'उम्र से जुड़े विवाद का कोर्ट जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह न तो रक्षा मंत्रालय और न ही सेना के लिए अच्छी परंपरा की शुरुआत है।' जनरल के कोर्ट जाने से परेशान सरकार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही अगले सेना अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। 

 रक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी  एक सूची , जिसमें जनरल सिंह के उत्तराधिकारी तय करने के लिए कुछ सैन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सरकार वीके सिंह को लंबी छुट्टी पर भेजने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। 

सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है ,कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सेना प्रमुख को जवाब देने का मन बनाया है। सरकार ने कानूनी तरीके से ही जनरल वीके सिंह के दावों में कमियां निकालने की तैयारी की है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को पूरा दिन इसी मुद्दे पर माथापच्ची करते हुए बिताया और सरकार के सामने मौजूद सभी विकल्पों पर विचार किया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देने के बाद जनरल वीके सिंह ने रक्षा मंत्री को एक चिट्ठी लिखी। इस चिट्ठी में जनरल सिंह ने लिखा है कि उनकी जन्मतिथि के विवाद से जुड़ी जनहित याचिका बेहद खतरनाक साबित हो सकती है, इसी वजह से उन्हें कोर्ट जाना पड़ा है।
 

No comments:

Post a Comment