अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न सिख संगठनों के पंजाब बंद के आह्वान के मद्देनजर रोपड़ समेत विभिन्न स्थानों पर निषेधाज्ञा लगा दी गयी.
मोगा, जालंधर, अमृतसर, और लुधियाना समेत राज्य के कई हिस्सों में लोगों में विश्वास की भावना भरने के लिए सुरक्षाबलों ने लगातार तीसरे दिन फ्लैग मार्च किया.
कुछ स्थानों पर कुछ सिख संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और राजोआना के समर्थन में नारे लगाए तथा उसे क्षमादान की मांग की.
पाटियाला की केंद्रीय जेल के चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी और जेल के अंदर जाने पर रोक लगा दी गयी. इसी जेल में राजोआना बंद है.
No comments:
Post a Comment